बुरांशखंडा में पर्यटक का बैग चोरी करने वाला आरोपी 10 घंटे में गिरफ्तार

Advertisement

गाजियाबाद से पकड़ा गया आरोपी, 90 हजार रुपये के मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बरामद

टिहरी गढ़वाल, 9 अक्टूबर। धनोल्टी के निकट बुरांशखंडा स्थित व्यू पॉइंट से पर्यटक का बैग चोरी करने के मामले में टिहरी पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर आरोपी को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 90 हजार रुपये कीमत के मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर को एक पर्यटक ने थाना थत्यूड़ में शिकायत दर्ज कराई कि बुरांशखंडा स्थित व्यू पॉइंट से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका बैग चोरी कर लिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी और चोरी के सामान की बरामदगी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सुरागरसी-पतारसी करते हुए त्वरित कार्रवाई की और मुकदमा दर्ज होने के 10 घंटे के भीतर आरोपी को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी किया गया शत-प्रतिशत सामान बरामद होने की जानकारी दी है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान साजन अग्रवाल (32), पुत्र शरद अग्रवाल, निवासी गगन विहार, भोपुरा, थाना टीला मोड़, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में सहायक उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल कुलदीप कुमार और हेड कांस्टेबल चेतन सिंह शामिल रहे।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *