
रोडवेज बस चालक से मारपीट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलभट्टा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन ट्रक चालकों को पकड़ा, सार्वजनिक स्थान पर मारपीट के मामले में 172 BNSS के तहत कार्रवाई
पुलभट्टा। रोडवेज बस चालक के साथ मारपीट के मामले में थाना पुलभट्टा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार घटना 5 अक्टूबर 2026 को थाना पुलभट्टा क्षेत्र में हुई थी। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी ट्रक चालक हैं। प्रारंभिक जांच में इनके विरुद्ध पूर्व में कोई आपराधिक अभियोग दर्ज नहीं पाया गया है। सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीनों के खिलाफ नियमानुसार धारा 172 BNSS के तहत कार्रवाई की है।
बताया गया कि घटना के समय रोडवेज बस में अन्य यात्री भी सवार थे, जिन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचना था। इसी कारण बस चालक ने तत्काल पुलिस को तहरीर नहीं दी। पुलिस ने बताया कि यदि रोडवेज बस चालक द्वारा तहरीर दी जाती है तो उसके आधार पर अलग से अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
सैफ खान पुत्र बाबू खान, निवासी शंकर फार्म, थाना पुलभट्टा, उम्र 23 वर्ष।
सावेज खान पुत्र सरवर खान, निवासी शंकर फार्म, थाना पुलभट्टा, उम्र 24 वर्ष।
रिजवान पुत्र जमील बख्श, निवासी वार्ड नंबर 06, नई सुनहरी, थाना किच्छा, उम्र 27 वर्ष।
पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
