Advertisement


रुद्रपुर। छात्र संघ चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए ऊधमसिंहनगर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसएसपी अजय गणपति ने स्वयं सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
चुनाव के दौरान संवेदनशील कॉलेजों और प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ घुड़सवार दस्तों को भी तैयार रखा गया है। घुड़सवार दस्ते लगातार गश्त कर भीड़ और गतिविधियों पर नजर रखेंगे। इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रमुख स्थानों पर दंगा-रोधी वज्र वाहन भी तैनात किए गए हैं।
एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों और क्षेत्राधिकारियों को अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। विवाद, अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने को कहा गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *