Advertisement

यातायात नगर में सात वाहनों से बैटरी व वायरिंग चोरी

हल्द्वानी। यातायात नगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। विश्वकर्मा जयंती के दिन अज्ञात चोरों ने सात वाहनों से बैटरी, टर्मिनल और कॉपर वायरिंग चोरी कर ली। इससे पहले भी पिछले सप्ताह पांच वाहनों को निशाना बनाया गया था। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ट्रांसपोर्टरों में आक्रोश है।

उत्तराखंड देवभूमि ट्रक ओनर महासंघ के अध्यक्ष राकेश जोशी ने घटनाओं के शीघ्र खुलासे की मांग की। ट्रांसपोर्टर नेता हरजीत सिंह चड्ढा ने यातायात नगर चौकी में पुलिस बल की कमी का मुद्दा उठाते हुए चौकी को थाने में उच्चीकृत करने की मांग की। उन्होंने कहा कि चौकी का कार्यक्षेत्र काफी बढ़ गया है, जबकि पुलिस बल पर्याप्त नहीं है।

चोरी का शिकार हुए वाहनों में UK04 CB 3049, UK04 CB 8722, UK04 CA 4478 और UK04 8504 शामिल हैं। महासंघ पदाधिकारियों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *