Advertisement

डॉ. राधा वाल्मीकि को लाइफटाइम टीचिंग एक्सीलेंस अवॉर्ड
पंतनगर। पंतनगर इंटर कॉलेज की सेवानिवृत्त प्रवक्ता डॉ. राधा वाल्मीकि को शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए लाइफटाइम टीचिंग एक्सीलेंस अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें विद्यार्थियों के मार्गदर्शन, लेखन और समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए गोल्डन ऐरा बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से प्रदान किया गया।
इसके अलावा डॉ. राधा को स्वर्ण भारत परिवार की ओर से गुरु रत्न नेशनल एंड ग्लोबल एजुकेटर एक्सीलेंस अवॉर्ड-2026 से भी सम्मानित किया गया। उनकी पुस्तक ‘नूतन शिक्षा और बाल मनोविज्ञान’ के लिए भी उन्हें सम्मान मिला है।
डॉ. राधा वाल्मीकि ने कहा कि वह शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने तथा लेखन के जरिए सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *