Advertisement

उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट: 3 जिलों में अगले 3 घंटे भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
हल्द्वानी। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया है। मौसम विभाग ने रविवार 6 सितंबर की शाम 6:57 बजे से रात 9:57 बजे तक अगले तीन घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार चम्पावत, ऊधम सिंह नगर और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर बारिश का दौर तीव्र से अति तीव्र हो सकता है। साथ ही गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है।
इन इलाकों में विशेष सतर्कता
अलर्ट के दायरे में काशीपुर, बाजपुर, रुद्रपुर, सितारगंज, खटीमा, कालाढूंगी, लालकुआं, हल्द्वानी, नंधौर रेंज, टनकपुर, भीमताल, लोहाघाट, मंच तथा आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।
मौसम विभाग के ताजा जिला पूर्वानुमान में भी चम्पावत, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में भारी से बहुत भारी बारिश तथा बिजली के साथ अत्यधिक तीव्र बारिश के दौर की संभावना जताई गई है।
लोगों से सावधानी बरतने की अपील
ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों, खेतों और नदी-नालों के आसपास जाने से बचें। पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोग मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करें।
मौसम विभाग के अनुसार 7 सितंबर को भी नैनीताल, बागेश्वर, चम्पावत, ऊधम सिंह नगर, पौड़ी और चमोली में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *