Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क

माँ की निर्मम हत्या कर फरार आरोपी पुत्र को एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में गठित विशेष टीमों ने सघन कॉम्बिंग कर जंगल से दबोचा

हत्या के बाद से लगातार घने जंगल में ठिकाने बदलकर छिप रहा था आरोपी

जनपद टिहरी गढ़वाल की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे के कुशल नेतृत्व एवं प्रभावी पर्यवेक्षण में थाना नई टिहरी क्षेत्र में घटित हत्या के गंभीर मामले में नई टिहरी पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

ग्राम कोटी खास, जाखणीधार निवासी बुग्गा देवी पत्नी स्वर्गीय गुलाब सिंह की उनके पुत्र अजय सजवाण द्वारा हत्या किए जाने के मामले में मृतका के भतीजे कृष्णा सजवाण की तहरीर के आधार पर थाना नई टिहरी में मु0अ0सं0 30/2026, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित की गईं चार विशेष पुलिस टीमें

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निर्देशों के क्रम में चार विशेष पुलिस टीमों का गठन कर आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई।

पुलिस टीमों द्वारा स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए संभावित स्थानों पर सघन तलाशी एवं कॉम्बिंग अभियान चलाया गया।

घने जंगल में ठिकाने बदलकर छिपा था आरोपी

पुलिस की विवेचना एवं लगातार कार्रवाई के दौरान प्रथम दृष्टया सामने आया कि आरोपी अजय सजवाण गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से जाखणीधार क्षेत्र के घने जंगलों में छिपा हुआ था तथा लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

पुलिस टीमों की लगातार कॉम्बिंग, सघन खोजबीन एवं निगरानी के परिणामस्वरूप दिनांक 26 अगस्त 2026 को सायं करीब 17:00 बजे आरोपी अजय सजवाण को जाखणीधार के निकट जंगल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में पुलिस ने चलाया सघन कॉम्बिंग अभियान

घटना के बाद से ही नई टिहरी पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। घने जंगल एवं कठिन पहाड़ी भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद पुलिस टीमों ने लगातार कॉम्बिंग एवं सघन तलाशी अभियान चलाकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  1. निरीक्षक ऐश्वर्या पाल
  2. एसएसआई पवन डिमरी
  3. उप निरीक्षक शांति प्रसाद चमोली
  4. हेड कांस्टेबल सुनील
  5. हेड कांस्टेबल मुकेश
  6. हेड कांस्टेबल अरविन्द सेमवाल
  7. कांस्टेबल अभिनव गुसाईं
  8. कांस्टेबल कुलदीप
  9. होमगार्ड शेर सिंह

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *