राजीव गांधी जयंती पर जिला-महानगर कांग्रेस ने किया श्रद्धासुमन अर्पित।
हल्द्वानी, 20 अगस्त 2026।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से हल्द्वानी विधायक श्री सुमित हृदयेश एवं कांग्रेस S.I.R. समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री मनोज रावत उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर हल्द्वानी विधायक श्री सुमित हृदयेश ने कहा कि राजीव गांधी जी आधुनिक भारत के निर्माण के दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने भारत को 21वीं सदी की ओर ले जाने के लिए विज्ञान, तकनीक, शिक्षा और संचार के क्षेत्र में नई सोच के साथ कार्य किया। उन्होंने युवाओं की शक्ति और सामर्थ्य पर विश्वास किया तथा पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने और लोकतंत्र को गांव-गांव तक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। राजीव जी के विचार और देश के प्रति उनका समर्पण आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा हैं।
कांग्रेस S.I.R. समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री मनोज रावत ने कहा कि राजीव गांधी जी ने भारतीय राजनीति को नई पीढ़ी की आकांक्षाओं से जोड़ने का काम किया। आज लोकतांत्रिक संस्थाओं, संविधान और नागरिक अधिकारों को मजबूत करने की आवश्यकता के समय राजीव गांधी जी की लोकतांत्रिक सोच और उनके विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल छिमवाल एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से कहा कि राजीव गांधी जी आधुनिक भारत के निर्माता नेताओं में से एक थे। उन्होंने देश को आधुनिक तकनीक, शिक्षा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास किया तथा युवाओं को देश की प्रगति का केंद्र माना। राजीव गांधी जी ने लोकतंत्र को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और गांवों में विकास एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए। उनका जीवन देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी जी के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया और कहा कि राजीव गांधी जी की जयंती पर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और देश की एकता-अखंडता की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करे। कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव गांधी जी के सपनों के भारत के निर्माण के लिए जनहित और राष्ट्रहित में निरंतर संघर्ष करते रहेंगे।
कार्यक्रम में बी.एल.ए.-1 हल्द्वानी डॉ. मयंक भट्ट, सतीश नैनवाल, मधु सांगूड़ी, भागीरथी बिष्ट, शोभा बिष्ट, नीमा भट्ट, मंजू पांडे, पुष्पा नेगी, डॉ. केदार पलड़िया, संजय किरौला, गुरप्रीत प्रिंस, कानू बिष्ट, नंदन दुर्गापाल, राजेंद्र दुर्गापाल, जाकिर हुसैन, गिरीश पांडे, मोहम्मद गुफरान, संदीप पांडे, प्रदीप बिष्ट, नितिन भट्ट, संजू उप्रेती, प्रदीप नेगी, बसंत जोशी, घनश्याम फुलारा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
