समाचार सारांश टीम नेटवर्क उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र में 3 घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है मौसम विभाग के अनुसार आने वाले इन तीन घंटों में बरसात और आंधी तूफान आने की प्रबल संभावना है मौसम विभाग के अनुअगले 03-04 घंटों में ( ऑरेंज अलर्ट 20 Aug 2026, 10:42 PM से 21 Aug 2026, 2:45 AM ) जनपद -देहरादून, हरिद्वार, पौडी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, बागेश्वर, पिथौरागढ में कई जगहों पर यथा – सेलाकुई, सकलाना रेंज, डोईवाला, नरेंद्र नगर, शिवपुर, रूड़की, लक्सर, घनशाली, ऋषिकेश, दुगड्डा, मुनस्यारी, दारमा, कपकोट, डीडीहाट, बेरीनाग, गंगोलीहाट, जागेश्वर धाम तथा आस-पास के क्षेत्रों में कुछ स्थानों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/ मध्यम वर्षा एवं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है।
इस जनपद में स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र बंद
उधर बिगड़ते मौसम को देखते हुए उधम सिंह नगर जनपद में एक दिवसी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है
