Advertisement

लालकुआं। पति से झगड़ा कर हल्द्वानी से मायके को जा रही पत्नी को वापस मनाने लालकुआं रेलवे स्टेशन पहुंचे पति के दोस्त ने सुलहनामा कराने का झांसा देकर विवाहिता के साथ टांडा के जंगल में दुष्कर्म किया, पीड़िता द्वारा लालकुआं कोतवाली में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
लालकुआं कोतवाली में दी गई तहरीर में पीड़िता का कहना है कि जवाहर नगर निकट गौला नदी हल्द्वानी निवासी पति पत्नी के बीच गत दिवस किसी बात को लेकर विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी गुस्से में अपने साथ 7 माह की बेटी को लेकर हल्द्वानी से लालकुआं आ गई और रेलवे स्टेशन में बैठ गई, रात में पति ने फोन करके पूछा कि कहां है तो पत्नी ने लालकुआं रेलवे स्टेशन में होना बताया, उसके बाद गुस्से में आकर पति ने शराब पी ली, यह बात जैसे ही पति के दोस्त राजपुरा निवासी धर्मेंद्र को पता चली तो वह अपनी मोटरसाइकिल से नाराज विवाहिता को लेने लालकुआं रेलवे स्टेशन आ गया, आरोप है कि घर जाने का झांसा देकर अपनी मोटरसाइकिल में नाराज विवाहिता को बिठाकर हल्द्वानी की ओर को चला, तथा यहां आईओसी डिपो के सामने स्थित सड़क से टांडा के जंगल में ले जाकर उसकी मासूम बच्ची को किनारे में रखकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया, तथा इसके बाद रात्रि में हल्द्वानी गौला पुल के पास उसे छोड़ दिया। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस से मामले में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है। इधर कोतवाली पुलिस ने पीड़िता के साथ घटनास्थल पर जाकर मौका मुवायना करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा का कहना है कि कुछ लोग बलात्कार संबंधी मामले में हल्द्वानी से तहरीर लेकर पहुंचे हैं, पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुवे प्रकरण की जांच कर रही है। जांच के पश्चात आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *