Advertisement

हल्द्वानी। भीमताल ब्लाक की ग्राम पंचायत चांफी क्षेत्र में दोपहर हल्द्वानी के एक बीसीए के छात्र की डूबकर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आठ दोस्त हल्द्वानी से घूमने के लिए चांफी गए थे। सभी छात्र नहाने के लिए क्षेत्र में बहने वाले गधेरे में उतर गए तो एक छात्र गहरे पानी में डूब गया। दोस्तों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे गधेरे से बाहर निकाला और भीमताल सीएचसी लेकर आए। सीएचसी में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि मृतक की पहचान 20 वर्षीय आदित्य पाठक पुत्र दीपक पाठक निवासी मुखानी स्थित वार्ड नौ तल्ली बमौरी नहर कवरिंग रोड के रूप में हुई है। दोस्तों ने बताया कि वह घूमने के लिए गए थे। चांफी के गधेरे में नहाते समय आदित्य पानी के तेज बहाव में डूब गया। उन्होंने बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसे बचाया नहीं पाए। कोतवाल ने बताया कि घटना की सूचना पर मृतक छात्र के परिजन भीमताल सीएचसी पहुंच गए हैं। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके साथ ही मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *