भाजपा युवा मोर्चा लालकुआं में नई जिम्मेदारी: युवराज सिंह खाती बने मंडल महामंत्री
लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल लालकुआं में संगठनात्मक मजबूती को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है। पार्टी नेतृत्व ने युवा कार्यकर्ता युवराज सिंह खाती को मंडल महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
नवनियुक्त महामंत्री बनने पर युवराज सिंह खाती ने प्रदेश और जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चंदन बिष्ट तथा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी ने युवराज खाती को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नेताओं ने विश्वास जताया कि युवराज खाती के नेतृत्व में युवा मोर्चा मंडल लालकुआं में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *