Advertisement

पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में विदाई कार्यक्रम आयोजित

श्री केशव दत्त तिवारी को S.S.P. नवनीत सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों ने दी यादगार विदाई

37 वर्ष से अधिक की विभागिय सेवा उपरांत सेवानिवृत्त हुए F.S.S.O. केशव दत्त तिवारी

रिटायर सेरेमनी के दौरान परिवार के सदस्य भी हुए शामिल

अधिवर्षता आयु पूर्ण कर आज दिनांक 31.03.2026 को सेवानिवृत्त हुए श्री केशव दत्त तिवारी को विदा करने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में आज पुलिस कार्यालय रोशनाबाद स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पुलिस विभाग में 37 वर्ष 11 माह की सेवा के उपरांत रिटायर हुए जनपद नैनिताल के मूल निवासी श्री केशव दत्त तिवारी F.S.S.O. के पद से रिटायर हुए। इस दौरान उन्होंने हरिद्वार के साथ-साथ जनपद पिथौरागढ, पौडी गढवाल, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, अल्मोडा में नियुक्त रहकर अपनी सेवाएं दी।

विदाई कार्यक्रम के दौरान एसपी क्राइम/ ट्रैफिक निशा यादव, एसपी सिटी अभय सिंह सहित श्री तिवारी जी के परिजन एवं अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे जहां सुक्ष्म जलपान के दौरान उपस्थित जन द्वारा अपने अनुभव साझा किये गए।

कार्यक्रम के अंत में श्री नवनीत सिंह द्वारा सेवानिवृत्त हुए श्री तिवारी जी को पुष्प माला, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हे विदा किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *