Ad

बड़ी खबर (हल्द्वानी)वीकेंड डायवर्सन प्लान. ऐसे रहेगा रूट डायवर्ट ।।


वीकेंड के दौरान (शनिवार व रविवार) को हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र में पर्यटक एवं भारी वाहनों हेतु यातायात/डायवर्जन प्लान

नोट-यह डायवर्जन प्लान दिनांक 28.03 व 29.03.2026 समय प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

◼️प्रातः 07:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक यात्रा रूट में भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

◼️पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त भारी मालवाहक वाहनों को समय प्रातः 07:00 बजे से 21:00 बजे तक जनपद सीमा पर रोका जाएगा। जो भारी वाहन जनपद सीमा के अंदर आ जाते है उन्हें नंबर 01 बैंड से पीछे रोड के बांई ओर व एचएमटी क्षेत्र में तथा पुलिस चौकी सलड़ी क्षेत्र में अमृतपुर मोड़ से अन्दर व मैगी प्वाइंट से अंदर पार्क किया जाएगा।

◼️ मैदानी क्षेत्र से पर्वतीय क्षेत्र को जानने वाले समस्त भारी वाहन गोलापार क्षेत्र में पुराना आरटीओ फिटनेस सेंटर डिवाइडर से पीछे व खेड़ा चौकी से पीछे रोका जाएगा।

◼️बरेली रोड से आकर पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त पर्यटक वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गोलपार रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

◼️रूद्रपुर की ओर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त पर्यटक वाहन पंतनगर तिराहा (दिनेशपुर मोड) से एन एच 109 (नया हाईवे) होते हुए पंतनगर, लालकुँआ से तीनपानी फ्लाईओवर से गोलपार रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे।

◼️रामनगर, बाजपुर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन कालाढूंगी (नैनीताल तिराहा) से डायवर्ट होकर मंगोली होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।

◼️ दिनांक 29.03.2026 को एलपीजी वाहनों के अलावा आवश्यक सेवा वाले भारी वाहनों का (जैसे सब्जी, ईंधन, दूध आदि) का आवागमन समय 14:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक वर्जित रहेगा।

◼️ पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले समस्त पर्यटक एवं मालवाहक वाहन नरीमन तिराहा से वाया गोलापार अपने गंतव्य को जाएंगे।

◼️ दिनांक 29.03.2026 को समय 16:00 बजे से 21:00 बजे तक नैनीताल और भवाली के मस्जिद तिराहा से मैदानी क्षेत्र को जाने वाले समस्त पर्यटक वाहनों को नंबर 01 बैंड व रूसी बाईपास द्वितीय से डायवर्ट कर रूसी बाईपास प्रथम होते हुए वाया कालाढुंगी से भेजा जाएगा।

यात्रा के दौरान होने वाली असुविधा से बचने हेतु नैनीताल पुलिस के यातायात प्लान का अनुसरण कर अपनी यात्रा करने का कष्ट करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad