Advertisement

मकर संक्रांति के अवसर पर नि:शुल्क मैडिकल कैंम्प शारदा तट पर दिखे सैकड़ों मरीज

विश्वकांत त्रिपाठी

पलिया कलां लखीमपुर खीरी।श्रीकुल सेवा संस्थान के संयोजन में बजाज हिन्दुस्थान शुगर मिल तथा प्राइवेट मेडिकल वेलफेयर एसोसिएशन के सुयोग्य चिकित्सको द्वारा शारदा नदी तट के सरस्वती घाट पर श्रीकुल पीठ के कल्पवास शिविर मे मकर संक्रांति‌ के पावन अवसर पर नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर मे सैकड़ो महिला-पुरुषो तथा बच्चों का स्वास्थ परिक्षण कर दवाएं वितरित की गयी।
  जहां खिचड़ी भोजकरा चिकित्सा शविर का शुभारंभ श्री संस्थान के संस्थापक आचार्य पंडित गोविंद माधव मिश्र ने सभी का खिचड़ी प्रसाद भंडारा करा चिकित्सकों का तिलक चंदन कर स्वागत करते हुए माल्यार्पण कर स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ कराया।

हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड पलिया और प्राइवेट मेडिकल प्रैक्टिशनर वेलफेयर एसोसिएशन पलिया ,के द्वारा एक संयुक्त चिकित्सा कैंप का आयोजन शारदा तट पर श्रीकुल सेवा संस्थान(श्रीकुल परिवार)के

कल्पवास स्थल कैम्पस में निम्नलिखित प्रमुख चिकित्सा उपलब्ध रहे डॉ.अजय कुमार अवस्थी(बाल रोग विशेषज्ञ),डॉ. मयंक गुप्ता (चिकित्साधिकारी चीनी मिल पलिया), डॉ. रवीन्द्र पाल सिंह बाठ (M.D Medicine), डॉ. प्रियंक गुप्ता (जनरल फिजिशियन),डॉ. शिल्पी श्रीवास्तव (महिला रोग विशेषज्ञ), डॉ अंशुल शुक्ला (जनरल फिजिशियन), डॉ. योगेश राणा (जनरल फिजिशियन),डॉ. अभिजीत गोस्वामी (जनरल फिजिशियन) डा.संदीप पाल(जर्नल फिजीसियन),लक्ष्मीकांत (सीनियर फार्मासिस्ट चीनी मिल पलिया ),सचिन पांडे(फार्मासिस्ट चीनी मिल पलिया) समेत श्रीकुल परिवार के वरिष्ठ सेवादार पत्रकार रामचंद्र शुक्ल,मोतीलाल गुप्ता भीरा,विश्वकांत, रोटेरियन डी.के. श्रीवास्तव,एड.गगन मिश्रा, सोमेश माधव,

समेत तमाम पदाधिकारी सेवादार और आम जनमान मौजूद रहें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *