मजाक में थप्पड़ मारने का लिया बदला… दोस्त को बुलाकर गोली मारी, आरोपित बाल सुधार गृह भेजा गया

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

जलालाबाद-: गंगा एक्सप्रेस-वे पर दोस्त को जान से मारने की नीयत से गोली मारने के मामले में पुलिस ने आरोपित किशोर को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

नवीगंज गांव निवासी कक्षा 11 के छात्र रजत का कुछ दिन पहले उसके दोस्त से मजाक-मजाक में विवाद हो गया था। इसी दौरान रजत ने दोस्त को थप्पड़ मार दिया था। आरोपित के मुताबिक रजत कई बार उसे जान से मारने की धमकी दे चुका था, जिससे वह भयभीत था।

गुरुवार देर रात आरोपित ने रजत को फोन कर गंगा एक्सप्रेस-वे पर बुलाया, जहां उसकी पीठ में गोली मार दी गई। घायल छात्र का उपचार जारी है।

पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसे शक था कि रजत कभी भी उसे नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद उसने हथियार (तमंचा) कुछ दूरी पर गड्ढे में दबा दिया था।
प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि आरोपित की निशानदेही पर तमंचा बरामद कर लिया गया है और उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है।

मजाक में थप्पड़ मारने से शुरू हुआ विवाद।

रजत ने कई बार दी थी धमकी: आरोपित।

कॉल कर गंगा एक्सप्रेस वे पर बुलाकर गोली मारी।

आरोपी नाबालिग, भेजा गया बाल सुधार गृह।

स्थल के पास मिट्टी से तमंचा बरामद

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *