गुजरात के सूरत शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. कापोद्रा इलाके में एक पति ने पत्नी पर नाजायज संबंध का शक कर इंसानियत को शर्मसार कर दिया. जेल से छूटकर आए पति ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे मारने की कोशिश की. महिला के हाथ-पैर बांधकर उसे तापी नदी में फेंकने की कोशिश की गई.

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

घटना 24 जुलाई की शाम को शुरू हुई जब आरोपी गणेश राजपूत ने पत्नी को डंडे और हथौड़े से बेरहमी से पीटा. अगले दिन सुबह वह अपने दोस्त महेश के साथ महिला को उठाकर दीनदयाल नगर स्थित एक कमरे में ले गया. वहां दोनों ने बारी-बारी से बलात्कार किया. फिर महिला के सिर पर पाइप से हमला किया गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

इसके बाद गणेश ने अपने अन्य दो दोस्तों विजय और अप्पा को बुलाया. चारों ने महिला को ऑटो में बिठाकर तापी नदी के पास ले जाकर फिर से पीटा. उसके हाथ-पैर रस्सी से बांधकर उसे नदी में फेंकने की कोशिश की. किसी तरह महिला जान बचाकर कापोद्रा थाने पहुंची और घटना की शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम बनाई और कुछ ही घंटों में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. मुख्य आरोपी गणेश राजपूत पहले से 26 मामलों में लिप्त है. बाकी आरोपी उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के रहने वाले हैं. सभी के खिलाफ गैंगरेप और हत्या की कोशिश की धाराओं में केस दर्ज किया गया है. जांच जारी है.

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *