40 साल की महिला टीचर ने किया स्टूडेंट का यौन शोषण, गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

मुंबई । मुंबई के एक स्कूल की महिला टीचर को 16 साल के स्टूडेंट का बार-बार यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह महिला स्कूल में अंग्रेजी पढ़ाती थी। लेकिन नाबालिग को मुंबई के आलीशान होटलों में ले गई, जहां उसने छात्र के साथ दुव्यवहार किया। टीचर अक्सर लड़के को

शराब पिलाकर उसका शोषण करती थी। जब नाबालिग स्टूडेंट को यह सब ठीक नहीं लगा तो टीचर ने उसे एंटी-एंजाइटी दवाएं भी दीं। पुलिस ने बताया कि पिछले सप्ताह हिरासत में ली गई महिला टीचर नाबालिग के प्रति इतनी आसक्त थी कि उसने इस साल स्कूल से निकलने के बाद भी उससे संपर्क करने की कोशिश

की। फिलहाल मुंबई पुलिस ने महिला टीचर पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता और किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। दिसंबर 2023 में स्कूल के एनुअल फंक्शन के सिलसिले में स्कूल में कई मीटिंग होती थीं। इसी दौरान आरोपी महिला टीचर अपने स्टूडेंट की ओर

आकर्षित हुई। उसने जनवरी 2024 में पहली बार यौन संबंध बनाने की कोशिश की। आरोपी महिला के एक दोस्त ने उस समय 10वीं में पढ़ने वाले स्टूडेंट को अवैध संबंध स्वीकार करने के लिए प्रोत्साहित किया। उसने नाबालिग से कहा कि आजकल बड़ी उम्र की महिलाओं और किशोर लड़कों के बीच संबंध काफी आम

हो गए हैं। लड़के के परिवार को शोषण के बारे में तब पता चला जब उन्होंने उसके व्यवहार में बदलाव देखा। हालांकि, उन्होंने चुप रहना सही समझा, क्योंकि उन्हें लगा कि वह कुछ महीनों में स्कूल खत्म कर लेगा और मामला खत्म हो जाएगा। लड़के ने कुछ महीने पहले अपनी 10वीं की परीक्षा पास की और स्कूल छोड़ दिया।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *