Advertisement

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, इलाके में मचा हड़कंप

रामनगर

गुरुवार सुबह अपने घर से निकले प्रॉपर्टी डीलर का कुछ समय बाद उनका शव पास ही स्थित एक दूध डेयरी के समीप संदिग्ध अवस्था में मिला. शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोग एकत्र हो गए. सभी ने पुलिस को इसकी जानकारी दी गई.
जानकारी के अनुसार रामनगर के ग्राम देवीपुर मूलिया बसई निवासी 54 वर्षीय आनंद सिंह नेगी सुबह-सुबह घर से निकले थे लेकिन कुछ दूरी पर उनकी लाश मिली है।
प्रॉपर्टी डीलर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ. शव घर से कुछ ही दूरी पर मिला. जिससे न सिर्फ इलाके में सनसनी फैल गई, बल्कि मृतक के परिजनों में भी कोहराम मच गया है.

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई. कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मोहम्मद यूनुस ने बताया उन्हें अस्पताल से मेमो प्राप्त हुआ. जिसके आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची. उन्होंने बताया शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. जिससे मौत के सही कारणों का पता चल सके.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *