Advertisement

उत्तराखंड में पुलिस के लाख जाने के बावजूद भी अपराधी की गतिविधियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं बीती रात्रि भी एक बड़ी घटना हल्द्वानी में हुई है
बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के उत्तर गौजाजाली इलाके में गुरुवार देर रात एक युवक की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना में पुलिस ने आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान राजपुरा निवासी तरुण रावत के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, घटना देर रात करीब 1:30 बजे की है जब आरोपी अनिल ने किसी पुराने विवाद को लेकर तरुण रावत पर हमला किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी ने पत्थर और धारदार वस्तु से वार कर हत्या को अंजाम दिया। घटना के समय आरोपी की पत्नी भी मौके पर मौजूद थी।

सूचना मिलने पर बनभूलपुरा थाना अध्यक्ष नीरज भाकुनी फोर्स और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही है।

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी की पत्नी एक ब्यूटी पार्लर में कार्यरत है और दंपति के बीच पहले भी विवाद होते रहे हैं।

घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग सहमे हुए हैं। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनज़र क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *