प्रेम-प्रसंग के चलते पकड़े गये युवक-युवती, समाज के लोगों ने कराया निकाह

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

रुड़की। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के त एक गांव की युवती का यूपी के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया गया है कि प्रेमी अक्सर अपनी प्रेमिका से मिलने गांव आ जाया करता था। दो दिन पूर्व वह उससे * मिलने पहुंचा, उस समय घर के लोग बाहर गए थे। दोनों को पड़ोसियों द्वारा आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया गया। इस पर समाज के लोग एकत्र हुए तथा आनन-फानन में प्रेमी के साथ ही प्रेमिका का निकाह कर दोनों को गांव से जाने दिया। बताया गया प्रेमी पुरकाजी का रहने वाला था और दोनों का पिछले कुछ माह से मिलना जुलना था। प्रेमिका के रूप में दुल्हन मिल गई और वह खुशी-खुशी य अपने घर लौट गया। वहीं दूसरी ओर दो सप्ताह पूर्व भी इसी गांव की युवती

का प्रेम प्रसंग पाली गांव के युवक से चल रहा था। दोनों चोरी चुपके आपस में मिलते थे। यह बात परिजनों को नागंवार गुजरी। आखिर एक दिन दोनों को प्रेम प्रसंग करते हुए पकड़ लिया। जिन्होंने समाज के डर से दोनों का निकाह कर दिया। दरअसल समाज में इस प्रकार की हरकतें गलत मानी जाती हैं। ऐसे मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसके लिए बेटे-बेटियों को शिक्षित करना बहुत जरूरी है, ताकि बच्चों का भविष्य संभाला जा सके। सरकार भी इस पर अच्छा खासा ध्यान दे रही है। वहीं प्रेम संबंधों के चलते बेटियों का निकाह तो कर दिया गया, आगे चलकर उनका भविष्य कैसा होगा। यह तो आने वाला समय ही बता पाएगा। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *