Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क. एक और स्पेशल ट्रेन की कुमाऊं को मिली सौगात, इन यात्रियों को होगा फायदा

रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में होने वाली यात्रियों/पर्यटकों की अतिरिक्त भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए 08771/08772 दुर्ग-लालकुआं-दुर्ग साप्ताहिक समर स्पेशल गाड़ी का संचालन कुल 18 फेरों के लिए किया जायेगा। 08771 दुर्ग-लालकुआं साप्ताहिक समर स्पेशल गाड़ी दुर्ग से 01, 08, 15, 22, 29 मई व 05, 12, 19, 26 जून, 2025 को (09 फेरा) प्रत्येक गुरुवार को संचालित होगी। इसी प्रकार 08772 लालकुआँ-दुर्ग साप्ताहिक समर स्पेशल गाड़ी लालकुआँ से 02, 09, 16, 23, 30 मई व 06, 13, 20, 27 जून 2025 को (09 फेरा) प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी।

08771 दुर्ग-लालकुआं साप्ताहिक समर स्पेशल गाड़ी दुर्ग से 10ः45 बजे, रायपुर से 11.25 बजे, उस्लापुर से 13.30 बजे, पेंड्रारोड से 14.57 बजे, अनूपपुर से 15.45 बजे, शहडोल से 16.22 बजे, उमरिया से 17.16 बजे, कटनी मुड़वारा से 20.00 बजे, दमोह से 21.32 बजे, सागर से 22.45 बजे, अगले दिन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 02.15 बजे, आगरा कैंट से 06.25 बजे, मथुरा जं. से 07.57 बजे, निजामुद्दीन से 11.35 बजे, गाजियाबाद से 12.37 बजे, मुरादाबाद से 15.30 बजे, रामपुर से 16.05 बजे, रुद्रपुर सिटी से 16.40 बजे प्रस्थान कर लालकुआं 17.50 बजे पहुंचेगी।

08772 लालकुआं-दुर्ग साप्ताहिक समर स्पेशल गाड़ी लालकुआं से 20.20 बजे, रुद्रपुर सिटी से 20.55 बजे, रामपुर से 21.50 बजे, मुरादाबाद से 22.43 बजे, दूसरे दिन गाजियाबाद से 00.42 बजे, निजामुद्दीन से 01.30 बजे, मथुरा जं. से 03.40 बजे, आगरा कैंट से 04.50 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 10.10 बजे, सागर से 14.05 बजे, दमोह से 15.17 बजे, कटनी मुड़वारा से 18.00 बजे, उमरिया से 19.48 बजे, शहडोल से 21.22 बजे, अनूपपुर से 22.10 बजे, पेंड्रारोड से 23.02 बजे, तीसरे दिन उस्लापुर से 01.25 बजे, रायपुर से 03.05 बजे प्रस्थान कर दुर्ग 04.00 बजे पहुंचेगी।

इस स्पेशल ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 03 जनरल, 15 स्लीपर, 02 एसी-।। सहित कुल 22 कोच होंगे।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *