Advertisement

हल्द्वानी (नैनीताल)

हल्द्वानी नगर अंतर्गत विगत दिनों चौड़ी की गई सड़क किनारे फड़ आदि लगाकर अतिक्रमण किए जाने को लेकर शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय एवं नगर आयुक्त ऋचा सिंह द्वारा देर सांय हल्द्वानी महिला अस्पताल से नानक स्वीट्स तक एवं छोटी मंडी एवं बाजार की विभिन्न गलियों में और मंगल पड़ाव चौड़ीकरण पर अतिक्रमण एवं गंदगी के विरुद्ध सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान में गंदगी और अतिक्रमण पर 10000 रूपये का चालान नगर निगम द्वारा किए गए। इस दौरान सम्बंधितों को चेतावनी देते हुए निर्देश दिए कि वह सड़क एवं सरकारी भूमि में अतिक्रमण न करें। इस दौरान नगर आयुक्त ने अवगत कराया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *