Advertisement

अल्मोड़ा। यहां रोड के किनारे खड़ी एक कार में अचानक भीषण आग लगी जिससे वह पूरी तरह जलकर राख हो गई।

सूचना के बाद थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तो देखा एक स्विफ्ट डिज़ायर कार संख्या यूके 01 ta 4579 में भयंकर आग लगी है ।

पुलिस कर्मियों द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए नदी से बाल्टियों में पानी लाकर आग को बुझाया गया।आग इतनी भयंकर थी कि कार पूर्ण रूप से जल गई, कोई जनहानि नहीं हुई है । जहां कार खड़ी थी उसके ऊपर बिजली के तार जा रहे हैं संभवत: आग लगने का कारण तारों में स्पार्किंग होना प्रतीत हो रहा है, फिर भी आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *