नैनीताल- नैनीताल से सटे बगड़ गांव से शमर्सार करने वाली खबर सामने आई है दरअसल यहाँ गांव के करीब 23 वर्षीय कमल सिंह पुत्र बालम सिंह निवासी मल्ला बगड़ द्वारा गांव की करीब 17 वर्षीय युवती पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है।
Promote Your Business Here
जानकारी के मुताबिक बीते रोज यानी महाशिवरात्रि के दिन युवती मंदिर गई थी वहाँ युवक भी उसके साथ गया और वापसी में उसको अपनी बाइक में बैठाकर घर के बजाय एक रिजॉर्ट में ले गया जहाँ युवक द्वारा युवती से जबरदस्ती करने के साथ ही रेप करने का प्रयास किया जैसे तैसे लड़की ने अपने अन्य साथी को बुलाया और घर चली गई उसके बाद अपने साथ हुई पूरी घटना माँ को बताई जिसके बाद परिवारजन उक्त मामले को लेकर थाना कोतवाली मल्लीताल (नैनीताल) पहुंचे वहाँ से थाने की तरफ से बताया गया कि ये मामला राजस्व क्षेत्र का है लिहाजा वहाँ मामला दर्ज करवाया जाए जिसके बाद पीड़ित परिजनों ने राजस्व पुलिस को बताया जिसके बाद तत्काल राजस्व पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुवे पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर कमल सिंह की गिरफ्तारी के लिये दबिश देनी शुरु कर दी है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जायेगा।
इधर पीड़ित युवती का मेडिकल परीक्षण करवा लिया है शुक्रवार को कोर्ट में बयान दर्ज करवाये जायेंगे।
युवक की गिरफ्तारी के लिये पटवारी फईमउद्दीन, पटवारी प्रेम गोस्वामी, पूजा सिंह व जया बिष्ट भाकुनी लगातार क्षेत्र में युवक की तलाश में जुटी है।
