Advertisement

भारी बरसात और हिमपात को देखते हुए कुमाऊं मंडल में आठ तक के इन स्कूलों को जिलाधिकारी ने बंद करने के निर्देश दिए हैं।

पिथौरागढ़/बागेश्वर: उत्तराखंड में बदले मौसम के मिजाज को देखते हुए कुमाऊं मंडल के दो जिलों—पिथौरागढ़ और बागेश्वर—में जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है। यह आदेश शुक्रवार, 28 फरवरी 2025 के लिए जारी किया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इन क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रशासन के अनुसार, खराब मौसम के कारण सड़कें अवरुद्ध होने और जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है, जिससे छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

हालांकि, बोर्ड परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संचालित होंगी। जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों को समय से पहले यात्रा की योजना बनाने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि वे खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *