Advertisement

 आग लगाने वाले व्यक्ति पर किया गया मुकदमा दर्ज।

चमोली न्यूज़ बुधवार को किसी व्यक्ति ने वन विभाग को जानकारी दी  कि एक व्यक्ति वन पंचायत क्षेत्र मठ छडेता के वन पंचायत क्षेत्र में आग लगा रहा है। वन विभाग द्वारा टीम गठित कर उप वन क्षेत्राधिकारी डब्बल सिंह वन आरक्षी अरविन्द व वन दरोगा प्रदीप को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर टीम ने पाया एक व्यक्ति बकरियों को चराते हुए आग लगाते हुए जा रहा है। टीम द्वारा उससे पूछताछ की गयी। उसने अपना नाम वीरेन्द्र सिंह ग्राम मठ पोस्ट बेमरू बताया। साथ ही उसने बताया कि उसने बकरियों के लिए हरी घास के प्रयोजन से आग लगाई है अभियुक्त द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया तत्पश्चात् अभियुक्त वीरेन्द्र सिंह पुत्र वादर सिंह निवासी ग्राम.मठ पो०.बेमरू के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। इस दौरान वन विभाग के कर्मचारियों ने अभियुक्त को बताया कि वन पंचायत क्षेत्र में आग लगाना अपराध की श्रेणी में आता है।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *