समाचार सारांश टीम नेटवर्क वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशों के क्रम में हुड़दंग करने वालों पर पौड़ी पुलिस लगातार कस रही शिकंजा।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 13 व्यक्तियों के विरूद्ध कोटद्वार पुलिस ने की चालानी कार्यवाही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों शराब पीकर वाहन चलाने वालों एवं सार्वजनिक स्थलों, तीर्थस्थलों व पर्यटक स्थलों पर मादक पदार्थों का सेवन करके हुड़दंग एवं अमर्यादित आचरण करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।

जिसके क्रम में दिनांक 23.02.2025 को जनपद में चलाए गये सघन चेकिंग अभियान के दौरान सार्वजनिक, धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर शराब पीकर हुडदंग करने वाले कुल 13 व्यक्तियों के विरूद्ध कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई। सार्वजनिक, धार्मिक स्थलों पर हुड़दंग करने एवं पर्यटक स्थलों पर नशा कर हुडदंग करने व गंदगी करने वालों के विरुद्ध पौड़ी पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी है।

नाम पता शराब पीकर हुडदंग करने वाले

  1. अन्नू बिष्ट पुत्र रघुवीर सिंह, निवासी- पदमपुर देवी मंदिर कोटद्वार
  2. प्रवीण सिंह पुत्र नारायण सिंह, निवासी- दिनेश फार्म कोटद्वार
  3. मनीष पुत्र नागेंद्र दत्त, निवासी- तड़ियाल चौक कोटद्वार
  4. सन्तन सिंह पुत्र गोविंद सिंह, निवासी- खुनीबड़ कोटद्वार
  5. सुशील कुमार पुत्र प्रेम कुमार,निवासी- खूनीबढ़ कोटद्वार
  6. रोशन पुत्र शशि प्रसाद, निवासी- निम्बूचौड़ कोटद्वार
  7. वेदप्रकाश पुत्र भवानी दत्त, निवासी- मवाकोट कोटद्वार
  8. वेदप्रकाश पुत्र धूम सिंह, निवासी- गाड़ीघाट कोटद्वार
  9. मोहित पुत्र प्रेम, निवासी- नजीबाबाद,उ0प्र0।
  10. अनिल कुमार पुत्र हरपाल, निवासी- बड़ोला गली कोटद्वार
  11. प्रमोद पुत्र कोमल सिंह, निवासी- गाड़ीघाट कोटद्वार
  12. अमित भंडारी पुत्र कुलदीप,, निवासी- दुर्गापुर कोटद्वार
  13. संदीप पुत्र चन्दन सिंह निवासी- मवाकोट कोटद्वार
ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *