Advertisement

Haldwani यहाँ दिल्ली नंबर की अनियंत्रित स्काॅर्पियो ने शुक्रवार की रात शहर के छड़ायल के निकट एक ई रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि वाहन खड़ा कर चालक भाग निकला।

जानकारी के अनुसार धान मिल रोड स्थित मां पूर्णागिरि विहार निवासी साधु उम्र 75 वर्ष छड़ायल में सड़क किनारे ठेले से सब्जी, ई-रिक्शा पर लाद रहे थे। इस दौरान दिल्ली नंबर की काले रंग की स्काॅर्पियो तेज रफ्तार में आई और ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। ठेले के पास मौजूद साधु को गंभीर चोट आई और उनकी मौत हो गई।
वहीं पर खड़े उनके भतीजा ई-रिक्शा मालिक महेंद्र सिंह को भी चोट आई। उन्हें एसटीएच ले जाया गया। शनिवार को साधु के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा गया। देर शाम उनका अंतिम संस्कार किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *