Advertisement

डंपर से टकराई बुलेट, 02 युवक गंभीर रूप से घायल, वनभूलपुरा पुलिस ने पहुँचाया अस्पताल बचाई जान

शनिवार को गोलापुर बायपास रोड के पास, आँवला गेट चौकी के समीप एक डंपर (नंबर: UK004CA 7813) जो गोला से आर बीएम लेकर आ रहा था, खराब होने के कारण हाइवे के बीचो-बीच खड़ा था। 
 इस दौरान, पीछे से आ रही *मोटरसाइकिल (बुलेट) नंबर UK 06 BD 3719 में सवार 02 युवक,* राजवर्धन एवं करण जोशी (उम्र 19 वर्ष, निवासी हल्दुचौड़), डंपर से टकरा गए।
  इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी जान को खतरा था। *थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी मय पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल पीसी 2 के माध्यम से सुशीला तिवारी अस्पताल पहुँचाया*, जिससे उनकी जान बचाई जा सकी। मौके पर समस्त पुलिस बल मौजूद है और अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। परिजनों द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *