Advertisement

ऋषिकेश के 72 सीढ़ी घाट के समीप एक युवक ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। एसडीआरएफ युवक के रेस्क्यू के लिए सर्च अभियान चला रही है। दो दिन पूर्व इसी स्थान से युवक की भाभी ने भी गंगा में छलांग लगाई थी। बहरहाल पुलिस गंगा नदी में देवर-भाभी की तलाश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार ऋषिकेश में बीते रोज करीब चार बजे एक युवक 72 सीढ़ी घाट के पास पहुंचा और टहलने लगा। उसके कुछ देर बाद उसने गंगा नदी में छलांग लगा दी। वहां पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तो देखा कि घाट पर युवक की जैकेट, जूते, टोपी और मोबाइल फोन मिला। जिससे युवक की पहचान राजन निवासी आमबाग (ऋषिकेश) के रूप में हुई। बता दें कि 18 फरवरी को एक महिला ने भी 72 सीढ़ी घाट के पास से गंगा नदी में छलांग लगा दी थी। उस समय महिला की पहचान नहीं हो पाई थी। बाद में महिला की पहचान सोनी उम्र 36 साल निवासी आमबाग के रूप में हुई थी। आज जिस युवक ने 72 सीढ़ी घाट के पास से गंगा नदी में छलांग लगाई है, वो सोनी का देवर है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *