Advertisement

शादी समारोह में युवती के साथ युवकों ने किया गैंगरेप का प्रयास,पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी नामजद शिकायत,पुलिस ने मामला किया दर्ज,

कौशांबी उत्तर प्रदेश

यूपी के कौशाम्बी जिले में शादी समारोह के दौरान एक युवती के साथ युवकों ने गैंगरेप का प्रयास किया है,पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने पिता को दी, पिता ने पुलिस को युवकों के खिलाफ नामजद शिकायत की है,पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और युवकों की तलाश में जुट गई है।

मामला कड़ाधाम थाना क्षेत्र का है जहा के एक व्यक्ति ने बताया कि सात फरवरी की रात उसके घर पर वैवाहिक समारोह था। इसी दौरान इलाके के औरेनी गांव का रिंकू पुत्र रामदास अपने दो अन्य साथियों के साथ वहां पहुंच गया। उसने उसकी 19 वर्षीय बेटी को बहाने से घर के बगल में बुलाया और साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप का प्रयास किया, विरोध करने पर उसकी बेटी की बेरहमी से पिटाई भी की।

युवती की चीख-पुकार सुन कर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने आरोपी रिंकू को मौके से पकड़ लिया और जमकर पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं उसके साथ रहे दो अन्य युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।

इस मामले में कड़ा धाम थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपियों के साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है,मुकदमा दर्ज कर लिया गया है,जल्द ही आरोपियों को  अरेस्ट किया जाएगा।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *