Advertisement

नैनीताल पुलिस का नशे पर वार लगातार

वनभूलपुरा पुलिस ने नशे की बड़ी खेप के साथ 01 शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 11 पेटी अवैध शराब बरामद

 *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन* मे जनपद में मादक अवैध पदार्थों की बिक्री व तस्करी की रोकथाम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में  पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

आज दिनाँक- 05-02-2025 को थानाध्यक्ष श्री नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चैकिंग के दौराने वहद् मुस्तफा चौक से लगभग 20 मीटर आगे मलिक के बगीचे की ओर एक व्यक्ति को शराब की तस्करी करते गिरफ्तार किया है। उक्त के कब्जे से 11 पेटी (526 पव्वे) बाजपुर गुलाब माल्टा मार्का देशी शराब बरामद किया गया है। जिसके विरूद्ध थाना हाजा पर मुकदमा एफआईआर नं0-33/2025, धारा- 60/72 आबकारी अधि० पंजीकृत किया गया हैं। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।

बरामदगी-
11 पेटी (526 पव्वे) बाजपुर गुलाब माल्टा मार्का देशी शराब

गिरफ्तारी-

गोकुल आर्या पुत्र स्व० नन्द किशोर निवासी नवारखेड़ा गौलापार काठगोदाम नैनीताल उम्र 28 वर्ष

पुलिस टीम-

1- उ0 नि0 निधि शर्मा
2- कानि0 भूपेन्द्र जेष्ठा
3- कानि0 सुनील कुमार

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *