Advertisement

हरिद्वार जिले के बहादराबाद में डॉक्टर का शव खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक चिकित्सक जिला अस्पताल में संविदा में तैनात थे। प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या के आशंका जताई जा रही है।। पुलिस ने हर एंगल पर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि डिफेंस कॉलोनी के पास खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाकर शव की शिनाख्त का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद शव की शिनाख्त जिला अस्पताल में संविदा पर तैनात डा. गोपाल गुप्ता निवासी लक्सर के रूप में हुई। सूचना मिलने पर लक्सर से परिजनों ने बहादराबाद पहुंचकर शिनाख्त की। गले पर निशान पाए जाने के चलते प्रथम दृष्टया हत्या का मामला माना जा रहा है। घटना की सूचना पर एसएसपी समेत अधिकारियों ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। इधर चिकित्सक की मौत के बाद जिला अस्पताल के कर्मचारियों में शोक की लहर है। बताया जा रहा है डॉक्टर गुप्ता पिछले लंबे समय से जिला अस्पताल में तैनात थे।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *