Advertisement

एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में निकाय चुनावों के लिये अल्मोड़ा पुलिस सजग

कोतवाली अल्मोड़ा ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा निकाय चुनावों के दृष्टिगत समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाने के सख्त निर्देश दिये गये है।
अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अल्मोड़ा श्री जगदीश चन्द्र देउपा के नेतृत्व में दिनांक 17/01/2025 की रात्रि में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान सिमकनी मैदान के पास से प्रकाश आर्या के कब्जे से 2 पेटी अवैध शराब(1 पेटी देशी शराब और 1 पेटी अंग्रेजी शराब) बरामद की गई,जिस पर कोतवाली अल्मोड़ा में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
प्रकाश आर्या पुत्र रमेश राम निवासी खत्याड़ी अल्मोडा
कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम-
1-अपर उपनिरीक्षक श्री नीरज सिंघल
2-हेड कानि0 श्री किशोर कुमार
3-हेड कानि0 श्री मोहन त्रिकोटी

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *