Advertisement

शुक्रवार को भीमताल झील में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास करती युवती को भीमताल पुलिस ने बचाया, परिजनों ने पुलिस का जताया आभार को थानाध्यक्ष श्री विमल कुमार मिश्रा अपने सरकारी वाहन में चालक कानि० मनोज पन्त व उ0नि0 गगनदीप सिंह के साथ थाना

भीमताल क्षेत्र में चैकिंग हेतु रवाना होकर तल्लीताल से पहले हल्द्वानी रोड की ओर जा रहे थे। चेकिंग के दौरान उन्होंने अचानक देखा कि एक युवती जो भीमताल झील के किनारे लगे पेड़ पर चढ़ी थी एकाएक पेड़ से झील में कूद गई। जिसे तत्काल पुलिस टीम द्वारा रस्सी की सहायता से झील से बाहर सुरक्षित निकाला गया। तत्पश्चात थाने से एक महिला पुलिस कर्मी को मौके पर बुलवाकर उस युवती को थाना भीमताल भिजवाया गया। युवती से पूछताछ की गई तो उसने बताया गया कि उसके पिता द्वारा किसी बात पर उसे डांटा गया था, जिस कारण उसने घर से गुस्सा होकर भीमताल झील में कूद कर जान देने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस ने बचा लिया। युवती को काउंसलिंग कराकर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *