Advertisement

SSP पौड़ी द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये गये अभियान का असर,लगातार पौड़ी पुलिस की गिरफ्त में आ रहें नशा तस्कर।

पौडी पुलिस ने 04 लाख कीमत की 14.19 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 नशा तस्कर को किया गिरफ्तार।

ड्रग फ्री उत्तराखंड के संकल्प को पौड़ी पुलिस लगातार करती साकार।

मा0 मुख्यमंत्री महोदय द्वारा वर्ष-2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”) बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल श्री लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिये पौड़ी पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है, नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है। नशा तस्करों पर कार्यवाही करने के लिये सूचना तंत्र को मजबूत कर युवाओं को नशे के भंवर में फंसाने वालों को लगातार सलाखों के पीछे पहुँचाया जा रहा है।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्री चन्द्रमोहन सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार श्री रमेश तनवार के नेतृत्व में कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा कोटद्वार में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति धर्मवीर को 14.19 ग्राम अवैध स्मैक के साथ रेलवे स्टेशन के पीछे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यावाही की जा रही है।

नाम पता अभियुक्त
धर्मवीर पुत्र स्व0 प्रेमलाल, निवासी-इन्द्रानगर, अमपडाव,कोटद्वार।

पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0-28/25, धारा-8/21 एनडीपीएस एक्ट बनाम धर्मवीर।

बरामद माल
14.19 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित कीमत 04 लाख रुपये)।

पुलिस टीम

  1. उपनिरीक्षक श्री राजविक्रम सिंह।
  2. मुख्य आरक्षी उत्तम सिंह
  3. आरक्षी हरीश।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *