Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क 1 जनवरी 2025
जिला मजिस्ट्रेट पिथौरागढ़ विनोद गोस्वामी ने बताया है कि विगत 02 नवंबर 2024 को स्थान पुरान जनपद पिथौरागढ़ में वाहन संख्या UK05TA4342 के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण वाहन में सवार श्रीमती सुशीला देवी पत्नी हरीश राम गंभीर रूप से घायल हो गई थी तथा उपचार के दौरान दिनांक 8 नवंबर 2024 को उनकी मृत्यु हो गई है।
मृतका के पति श्री हरीश राम पुत्र नारायण राम ग्राम पाभें तहसील एवं जिला पिथौरागढ़ के अनुरोध पर उक्त दुर्घटना के कारणों की मजिस्ट्रियल जांच हेतु, जिलाधिकारी द्वारा उप जिला मजिस्ट्रेट पिथौरागढ़ को जांच अधिकारी/मजिस्ट्रेट नामित किया गया है उप जिला मजिस्ट्रेट पिथौरागढ़ इस दुर्घटना के संबंध में जांच करने उपरांत मजिस्ट्रियल जांच आख्या जिलाधिकारी को प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *