Advertisement

परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई में 132 वाहनों के चालान 02 वाहन सीज
हल्द्वानी

परिवहन विभाग के द्वारा सघन चेकिंग अभियान संचालित करते हुए 132 वाहनों के चालान किये तथा एक टैक्सी व एक पिकअप वाहन को चीज किया।
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के द्वारा दिए गए निर्देश के बाद चलाये जा रहे हैं विशेष अभियान के तहत परिवहन विभाग के प्रवर्तन दलों द्वारा हल्द्वानी- भीमताल, हल्द्वानी -नैनीताल, कालाढूंगी -नैनीताल, भवाली- अल्मोड़ा, हल्द्वानी- रुद्रपुर आदि मार्गों पर दुर्घटना की संभावनाओं को न्यून करने के दृष्टिगत एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया । चेकिंग अभियान में सहायक संभागीय परिवाहन अधिकारी श्री जितेंद्र, परिवहन कर अधिकारी श्री एनपी आर्य, श्री गोविंद सिंह, श्री मुकुल अग्रवाल, श्री प्रमोद कर्नाटक के द्वारा टैक्सी, मैक्सी, ट्रक, बस, ई रिक्शा, ऑटो, टैक्सी बाइक, कार आदि वाहनों की चेकिंग की। इस चैकिंग अभियान में परमिट शर्तों का उल्लंघन, फिटनेस, लाइसेंस, नो पार्किंग, ओवरलोडिंग, हेलमेट, सीटबेल्ट, रिफ्लेक्टर, फिटनेस आदि अभियोग में प्रवर्तन कार्रवाई की गई ।इस प्रवर्तन कार्रवाई मे 21 टैक्सी बाइकों के चालान भी किए गए । आज प्रवर्तन अभियान में परिवहन के सहायक उप निरीक्षक श्री रामचंद्र ,श्री गिरीश कांडपाल, श्री देव सिंह, श्री नंदन रावत , श्री अरविंद सिंह, श्री चंदन सप्याल,श्री चंदन डेला , श्री अनिल कार्की आदि सम्मिलित रहे।

डॉ गुरदेव सिंह
संभागीय परिवहन अधिकारी हल्द्वानी संभाग

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *