Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क निकाय चुनाव से पहले प्रशासन का अवैध शराब को लेकर चलाया जा रहा अभियान जारी है चंपावत

जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे के निर्देशानुसार जनपद में निर्वाचन के दौरान अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन अभियान आबकारी विभाग द्वारा चलाया जा रहा है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला आबकारी अधिकारी तपन पाण्डे ने अवगत कराया कि अभियान के दौरान चम्पावत जिला मुख्यालय क्षेत्र के अन्तर्गत भुवन सिंह पुत्र नारायण सिंह, निवासी-मल्ली खटौली, जनपद-चम्पावत को 54 पव्वा एवं 18 बोतल अवैध देशी मदिरा (कुल 23.22 बल्क लीटर) के साथ गिरफ्तार किया गया एवं धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। वर्तमान में जनपद में अवैध मदिरा के विरूद्ध आबकारी विभाग द्वारा सघन प्रर्वतन अभियान चलाया गया है। वर्तमान में अभियान के दौरान 82.56 बल्क लीटर अवैध मदिरा विभाग द्वारा जब्त की गयी है। जिसका अनुमानित मूल्य लगभग रू0 51693/- है। उन्होंने कहा कि अभियान लगातार जारी रहेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *