Advertisement

(समाचार सारांश टीम नेटवर्क) लालकुआं भीमताल. कोतवालियों में रहे प्रभारी निरीक्षक तथा वर्तमान में भवाली कोतवाल बने सीओ, एसएसपी नैनीताल ने बैच पहनाकर अग्रिम दायित्वों के लिए दी शुभकामनाएं,
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा* द्वारा भवाली कोतवाल श्री डी0 आर0 वर्मा को पुलिस उपाधीक्षक के पद पदोन्नत होने के अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक पद के बैच और अलंकार सजाकर अग्रिम दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दी गई।
श्री डी0 आर0 वर्मा वर्ष 1997– 98 बैच के उप निरीक्षक के पद पर भर्ती हुए, वर्ष 2016 में निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए।
सेवा के दौरान बदायूं बिजनौर उधम सिंह नगर, बागेश्वर व अल्मोड़ा में तैनात रहे, तथा वर्तमान में प्रभारी निरीक्षक भवाली के पद पर कार्यरत है।
पदोन्नति के अवसर पर सम्पूर्ण जनपद पुलिस द्वारा शुभकामनाएं दी गई।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *