समाचार सारांश टीम नेटवर्क काठगोदाम क्षेत्र में मोटरसाइकिलो में आग लगाने वाले अभियुक्त को थाना काठगोदाम पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
मंगलवार को थाना काठगोदाम में रमेश चंद्र जोशी निवासी ग्राम रौशिला सैला थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल द्वारा थाना काठगोदाम में अपनी तथा अपने भाई की मोटरसाइकिल में आग लगाने के संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर थाना काठगोदाम में FIR NO-132/2024 धारा 326(F) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
जिस पर थानाध्यक्ष काठगोदाम द्वारा टीम गठित कर अभियुक्त की पतारसी सुरागरसी करते हुए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन व अन्य लोगों से पूछताछ की गई। साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त रोहित सम्मल पुत्र स्वर्गीय कुंदन सिंह सम्मल निवासी ग्राम रौशिला सैला थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल उम्र 25 वर्ष को अभियोग में नामजद करते हुए फरार होने का प्रयास कर रहे अभियुक्त को काठगोदाम क्षेत्र से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से न्यायालय के आदेश पर अभियुक्त को जेल भेजा गया।
पुलिस टीम

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

  1. उ0नि0 कृपाल सिंह चौकी प्रभारी हैड़ाखान काठगोदाम
  2. कांस्टेबल अमर सिंह राणा
  3. कांस्टेबल टीका राम
ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *