हल्द्वानी – उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं सोमवार को हुई एक घटना में एक मासूम की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई घटना गोरापड़ाव स्थित एक स्टोन क्रेशर के पास की बताई जाती है जहां एक ओवरलोड ट्रक ने छात्र को कुचल दिया जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी है, मौत के कारण क्षेत्र में शोक का माहौल बना है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां गोरापड़ाव स्थित लालकुआं स्टोन क्रेशर के सामने आज सुबह हाथीखाल निवासी 7 वर्षीय अरविंद को उसके पिता राधेश्याम कश्यप स्कूल ले जा रहे थे।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

इसी दौरान वहां से गुजर रहे 18 टायरा ट्रक स्टोन क्रशर के मुख्य द्वार के समीप सड़क पर बने गड्ढे के चक्कर में छात्र ट्रक की चपेट में आ गया, चपेट आने से गंभीर रूप से घायल बच्चे को प्रत्यक्षदर्शी तुरंत उठाकर डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, उक्त घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, आनन फानन में ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए, हल्द्वानी मंडी चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया परंतु लोग नहीं माने।
घटना के बाद ग्रामीणों, खासकर हाथीखाल क्षेत्र की महिलाओं ने अपनी नाराजगी जाहिर की और सड़क निर्माण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *