Advertisement

प्रवर्तन कार्यवाही में 58 वाहनों के ओवरस्पीड में चालान

परिवहन विभाग के द्वारा दो दिनों की प्रवर्तन कार्रवाई में 102 वाहनों का चालान किए जिसमें 58 ओवरस्पीड के अभियोग में चालान किए गए। इसमें कार ,बस , ट्रक आदि वाहन सम्मिलित है।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री जितेंद्र एवं परिवहन कर अधिकारी श्री गोविंद के द्वारा प्रवर्तन कार्रवाई की गई। इस प्रवर्तन कार्यवाही में परमिट शर्तों के उल्लंघन, टैक्स, फिटनेस , हेलमेट, सीट बेल्ट , भार वाहन में सवारियो का परिवहन आदि के साथ साथ 58 वाहनों के निर्धारित गति सीमा से अधिक गति में वाहन संचालन के अभियोग में की गयी। इस अवसर पर सहायक परिवहन अधिकारी श्री जितेंद्र, परिवहन कर अधिकारी श्री गोविंद के साथ-साथ परिवहन विभाग के श्री चंदन सुपयाल,श्री गिरीश कांडपाल, श्री देव सिंह , चंदन ढेला, अरविंद हांकी आदि सम्मिलित रहे।

डॉ गुरदेव सिंह ,
संभागीय परिवहन अधिकारी ,(प्रवर्तन) हल्द्वानी

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *