Advertisement

उत्तर प्रदेश से दुखद खबर सामने आ रही है यहां तेज रफ्तार कर के टकराने से सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के पांच डॉक्टरों की दर्दनाक मौत हो गई है यह हादसा बुधवार तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कन्नौज के तिर्वा इलाके में हुआ, जब डॉक्टरों की स्कॉर्पियो कार डिवाइडर से टकरा गई. जानकारी के मुताबिक, सभी डॉक्टर लखनऊ में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस सैफई लौट रहे थे. तड़के करीब तीन बजे तेज रफ्तार से जा रही उनकी कार अचानक डिवाइडर से टकराई और दूसरी लेन में जाकर एक ट्रक से भी भिड़ गई.

सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के थे छात्र
इस हादसे में जिन डॉक्टरों की मौत हुई है, वे सभी सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के पीजी स्टूडेंट थे. दुर्घटना के पश्चात, कार में सवार एक अन्य पीजी स्टूडेंट गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू किया गया. फिलहाल दुर्घटना की विस्तृत जांच चल रही है और पुलिस इस बात की भी छानबीन कर रही है कि कहीं ड्राइवर को नींद तो नहीं आ रही थी, जो इस हादसे का कारण बन सकी.

इस हादसे में जिन पांच डॉक्टरों की मौत हो चुकी है उनमें, अनिरुद्ध वर्मा पुत्र पवन कुमार वर्मा (29), निवासी आगरा, संतोष कुमार मौर्य पुत्र जीत नारायण मौर्य निवासी भदोही, अरुण कुमार पुत्र अंगद लाल निवासी कन्नौज, नरदेव पुत्र राम लखन गंगवार. वहीं जयवीर सिंह पुत्र करण सिंह निवासी मुरादाबाद इस हादसे में घायल हैं. मामले में तिर्वा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सीपी पाल ने बताया कि, यूपीडा की गाड़ी से 6 लोग यहां ले गए थे, जिनमें पांच की मौत हो चुकी थी और एक गंभीर रूप से घायल था. यह सभी सैफई मेडिकल कॉलेज के पीजी के स्टूडेंट थे.

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *