Advertisement

रूद्रपुर, (समाचार सारांश टीम नेटवर्क )मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेरणा से संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग द्वारा 40 लाख की धनराशि से कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के माध्यम से कलेक्ट्रेट परिसर में महान क्रान्तिकारी शहीद ऊधम सिंह जी की 09 फीट ऊँची कांस्य प्रतिमा लगाने एवं चबूतरे का विस्तारीकरण, निमार्ण कार्य का भूमि पूजन कर शिलान्यास मा0 विधायक शिव अरोरा एवं जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
मा0 विधायक शिव अरोरा ने देश की आजादी में अभूतपूर्व योगदान देने वाले महान क्रान्तिकारी शहीद ऊधम सिंह को नमन करते हुए कहा कि हमारी सरकार शहीदों के सम्मान में सदैव नतमस्तक है। उन्होने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री द्वारा शहीद ऊधम सिंह की आदम कद की कांस्य प्रतिमा बनााये जाने के निर्देशों के क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रतिमा को स्थापित कराया जायेगा। उन्होने कहा कि 1995 में बने इस जनपद का नाम महान क्रान्तिकारी शहीद ऊधम सिंह जी पर रखा गया है, देश के महान क्रान्तिकारी को यह हमारी श्रद्धाजंलि है। प्रतिमा स्थापना से न सिर्फ लोगों को प्रेरणा मिलेगी बल्कि नौजवानों को देशभक्ति का भाव भी जागृत करेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का निर्णय था कि ऊधम सिंह जिले का नाम जिस महान विभूति के नाम पर है जिनका नाम देश की आजादी के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है, जिन्होने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी उनकी गरिमा के अनुरूप एक कांस्य प्रतिमा लगाई जायेगी जिसका कार्यक्रम शिलान्यास आज माननीय विधायक रूद्रपुर के द्वारा किया गया है। उन्होने कहा कि यह कार्य आगामी छः माह में पूर्ण कर लिया जायेगा, प्रतिमा के लिए एक सुन्दर चबूतरे का निर्माण भी इस कार्य में शामिल है। उन्होने कहा कि यहां आने वाले आगन्तुक जब इस भव्य प्रतिमा को देखेंगे तो उनमें भी देश के लिए एक ऊर्जा का संचार होगा, देश के लिए हमें हमेशा तैयार रहना है ऐसी भावना जागृत होगी और देश को आगे बढ़ाने अपना हम सबको सहयोग करना चाहिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार, पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त नरेश चन्द्र दुर्गापाल, ओसी अमृता शर्मा आदि उपस्थित थे।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *