Advertisement

दोषपूर्ण, अपूर्ण तथा बिना नंबर प्लेट के साथ वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध दून पुलिस ने चलाया विशेष अभियान।250 से अधिक वाहनों के किये चालान, 60 वाहनों को किया सीज।एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में चलाया विशेष अभियान।एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर आज दिनांक 17/11/2024 को जनपद के नगर व देहात के सभी थाना क्षेत्रो में पुलिस द्वारा बिना नंबर प्लेट/दोषपूर्ण अथवा अपूर्ण नंबर प्लेट के साथ वाहन संचालित करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रो में सघन चेकिंग करते हुए बिना नंबर, दोषपूर्ण तथा अपूर्ण नंबर प्लेट के साथ वाहन संचालित करने वाले 250 से अधिक वाहनों के चालान किए गए तथा 60 वाहनों को सीज किया गया।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *