Advertisement

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं रविवार को देर से हुई एक दुर्घटना में कर में सवार छह लोग घायल हो गए घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कालाढूंगी पुलिस ने त्वरित रेस्क्यू: अभियान चलाते हुए खाई में गिरी कर से 6 लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया ।

घटना रविवार 10 नवंबर को रात्रि करीब 8:40 बजे की बताई जाती है सूचना प्राप्त हुई की नैनीताल तिराहे से 5 किलोमीटर ऊपर नैनीताल की तरफ एक वाहन खाई में गिर गया है यह सूचना यातायात निरीक्षक रामनगर नैनीताल वेद प्रकाश भट्ट द्वारा दी गई जो उक्त वाहन के पीछे आ रहे थे। जिस पर तत्काल यातायात निरीक्षक द्वारा थाना पुलिस को सूचना देकर मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया गया।
थाना पुलिस द्वारा भी मौक़े पर पहुंच कर रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया तो वाहन संख्या HR 36 AA 5323 इनोवा में 06 व्यक्ति सवार थे जिसमें वाहन चालक मोड पर अपना संतुलन खोकर करीब 70 मीटर नीचे खाई में गिर गया।
सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी 108 से लाकर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भिजवा गया। सभी घायलों को हल्की चोटें लगी है। विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है नैनीताल न्यूज़

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *