Advertisement

(समाचार सारांश टीम नेटवर्क) नहर में शव मिलने से हडकंप मच गया घटना जनपद-टिहरी जिले की चीला नहर से है जहां पर एसडीआरएफ ने एक अज्ञात शव बरामद कर स्थानी पुलिस को सुपुर्द कर दिया ।
रविवार को SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि चीला नहर में एक शव दिखाई दे रहा है,जिसे निकालने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम पोस्ट ढालवाला से उप निरीक्षक सचिन के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर चीला नहर से उक्त व्यक्ति के शव को निकालकर शिनाख्त हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे मोर्चरी भिजवा दिया है।।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *