: दीपावली के पर्व के लिए 10 ​क्विंटल फूलों से सजाया गया केदारनाथ मंदिर
रुद्रप्रयाग। पंच केदार में प्रमुख केदारनाथ मंदिर को दीपावली के पर्व के लिए 10 ​क्विंटल फूलों से सजाया गया है। धाम के कपाट शीतकाल के लिए आगामी 3 नवंबर को सुबह 8.30 बजे बंद कर दिए जाएंगे।
भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक केदारनाथ धाम की यात्रा अंतिम सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है। इस वर्ष यात्रा में अभी तक 15 लाख 76 हजार 323 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। बीते मंगलवार को भगवान केदारनाथ के क्षेत्रपाल भकुंट भैरव के कपाट बंद हो चुके हैं। अब, केदारनाथ धाम के कपाट बंद करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। वहीं, दीपावली के पर्व के लिए केदारनाथ मंदिर को फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि केदारनाथ मंदिर को दीपावली के पर्व और कपाट बंद को लेकर 10 क्विंटल फूलों से सजाया गया है।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *